विटामिन ई बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 13:22

विटामिन-ई के लिए खाएं यू फूड्स

बादाम का करें सेवन
एक दिन में आप 5-7 बादाम का सेवन करें, ताकि शरीर में विटामिन ई का लेवल बना रहे. बादाम खाने से सेहत को कई अन्य लाभ भी होता है. बादाम विटामिन-ई का सबसे अच्छा स्रोत माना गया है. बादाम का दूध और तेल भी मिलता है, लेकिन आप कच्चे बादाम का सेवन करेंगे तो फायदा आधिक होगा.

पालक खाएं नियमित रूप से
पालक आयरन से भरपूर होने के साथ ही इसमें विटामिन-ई भी होता है. यह पाचन में मदद करता है. पालक विटामिन-ई का एक समृद्ध स्रोत है, जो आपको उचित ऑक्सीकरण प्रदान करता है. इससे आपकी त्वचा स्वस्थ बनी रहती है. महिलाओं को पालक खाने की खास सलाह दी जाती है, क्योंकि उन्हें आयरन की कमी अधिक होती है. पालक में मौजूद एक्सफोलिएटिंग तत्व के कारण इसे हर किसी को अपने डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए. आहार विशेषज्ञ दावा करते हैं कि पालक के सेवन से कोई नुकसान नहीं होता है. यह आपके सिस्टम की कार्यक्षमता को बनाए रखने के लिए हर तरह से फायदेमंद होता है.

केल भी करें डाइट में शामिल
केल एक बेहद ही पौष्टिक खाद्य पदार्थ है, लेकिन इसका सेवन लोग कम ही करते हैं. इसके प्रत्येक दिन सेवन से विटामिन-ई की डेली इनटेक की पूर्ति होती है. केल में मौजूद विटामिन शरीर की कई तरह से मदद कर सकता है. चूंकि, केल अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए यह किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे अच्छा फूड है.

विटामिन-ई से भरपूर होते हैं बीज
कई तरह के बीज जैसे कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज में भी विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है. इन बीजों को हर दिन कच्चा खाने से विटामिन-ई की कमी को दूर किया जा सकता है, क्योंकि इन बीजों में विटामिन-ई मौजूद होते हैं. कच्चे बीज पाचन में भी मदद करते हैं और आपके पेट को साफ रखते हैं.

ये भी फूड करें डाइट में शामिल
आप विटामिन ई के लिए ब्रोकली, ऑलिव्स, पपीता, पार्सले, ब्रोकली, एवोकाडो, पाइन नट्स, हेजल नट्स, सोया प्रोडक्ट्स आदि का सेवन कर सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info